बिहार : RLSP उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा JDU में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018

बिहार : RLSP उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा JDU में शामिल

bhagwan-singh-kushwaha-join-jdu
पटना,28 दिसम्बर, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी और वह यहां अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ जद (यू) में शामिल हो गये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी। कुशवाहा आरएलएसपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ जद (यू) की राज्य इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा और अन्य की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए। बिहार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा,‘‘उपेन्द्र कुशवाहा के राजग छोड़कर संप्रग में शामिल होने के बाद मैंने आरएलएसपी छोड़ दी है और आरएलएसपी के 35 राज्य स्तरीय पदाधिकारियों और 1200 कार्यकर्ताओं के साथ जद (यू) में शामिल हो रहा हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं जब आरएलएसपी में शामिल हुआ तो उस समय मेरी शर्त थी कि पार्टी राजग के साथ बनी रहनी चाहिए। मैंने उपेन्द्र कुशवाहा का राजग के साथ बना रहना सुनिश्चित करने के वास्ते अपनी तरफ से भरपूर कोशिश की लेकिन नीतीश कुमार के राजग में शामिल होने के बाद उन्होंने (उपेन्द्र) असहज महसूस करना शुरू कर दिया था।’’ उन्होंने कहा कि उनके समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास की कहानी का हिस्सा बने रहना चाहते है। उन्होंने कहा,‘‘2019 लोकसभा चुनाव एक चुनौती है और 2020 (राज्य में विधानसभा चुनाव) एक बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन हम 2019 और 2020 दोनों चुनावों को जीतेंगे। इससे पूर्व जद(यू) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने भगवान सिंह कुशवाहा और उनके 1200 समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: