मुंबई 05 दिसंबर, बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार बोनी कपूर अभी अपने पुत्र अर्जुन कपूर और पुत्री जाह्नवी कपूर को लेकर फिल्म नहीं बनाना चाहते हैं। बोनी कपूर ने हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कहा था कि वह अपने बेटे अर्जुन कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर को एक साथ एक फिल्म में कास्ट करने की इच्छा रखते है। बोनी कपूर ने कहा था कि काफी समय हो गया है जब एक भाई बहन के रिश्ते पर एक अच्छी कहानी आयी हो, तो हो सकता है कि मैं ऐसी ही किसी कहानी के साथ वापसी करूं और उसमें अर्जुन और जाह्नवी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दें। बोनी कपूर ने अब कहा है कि यह महज एक इच्छा थी जो उन्होंने सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर शेयर की थी। बोनी कपूर ने कहा कि, मेरे पास अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर को एक साथ कास्ट करने की अभी कोई ठोस योजना नहीं है। यह उन इच्छाओं में से एक थी, जो मेरे दिमाग में आई थी।
बुधवार, 5 दिसंबर 2018

अर्जुन-जाह्नवी को लेकर फिल्म बनाना नहीं चाहते हैं बोनी कपूर
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
Newer Article
हम हिंदू सरकार बनाएंगे : प्रवीण तोगड़िया
Older Article
जदयू को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी रालोसपा : उपेंद्र कुशवाहा
मुंबई : कैंसर सर्वाइवर रोजलिन खान ने फिटनेस को अपनी ताकत बनाकर दिल जीता
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मुंबई : श्रिया पिलगांवकर की अगली भूमिका आपको चौंका देगी
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मुंबई : बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म 'शांतिनिकेतन' के प्रदर्शन से उत्साहित हैं नंदा यादव
आर्यावर्त डेस्कMar 10, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें