मधुबनी : प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा दंपति को बच्ची दिया गया गोद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

मधुबनी : प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा दंपति को बच्ची दिया गया गोद

child-adoption-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क)  : प्रभारी,जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री दुर्गानंद झा के द्वारा गुरुवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में कोलकाता निवासी दंपति को बच्ची को गोद दिया गया। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान,मधुबनी में पल रही बच्ची प्रीति(काल्पनिक नाम) को कोलकाता के श्री आदित्य नारायण साहा तथा उनकी पत्नी श्रीमती परना मजूमदार  को गोद दिया गया। इस अवसर पर डॉ रश्मि वर्मा,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,मधुबनी, श्री प्रेम कुमार,समन्यवयक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान,मधुबनी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: