कांग्रेस ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा : माेदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 दिसंबर 2018

कांग्रेस ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा : माेदी

congress-backstabbed-the-farmers-modi
धर्मशाला, 27 दिसंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर हाल के चुनावों में कर्ज माफी के वायदे के बहाने किसानों की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया, यहां हिमाचल प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित रैली में श्री माेदी ने कहा कि कांग्रेस किसानों और सेना के जवानों को धाेखा देकर चुनाव जीत रही है लेकिन ऐसा कब तक चलेगा। श्री मोदी ने कहा कि 2009 चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी का झूठा वायदा किया। किसानों का कर्ज छह लाख करोड़ था पर साठ हजार करोड़ रुपये माफ किये गये उसमें से भी 52000 करोड़ रुपये दिये गये जबकि लाभार्थियों में 35 लाख ऐसे किसान थे जिनके पास कृषि जमीन नहीं थी। उन्होंने कांग्रेस से किसानों से झूठे वायदे न करने की नसीहत दी और कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस ने कर्ज माफी का वायदा किया जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: