बिहार : 23 दिवसीय प्रवास पर दलाई लामा बोधगया पहुंचे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 दिसंबर 2018

बिहार : 23 दिवसीय प्रवास पर दलाई लामा बोधगया पहुंचे

dalai-lama-reached-bodh-gaya
गया, 16 दिसंबर, तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा अपने 23 दिवसीय प्रवास पर रविवार को बिहार के गया पहुंचे। गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेष चार्टर्ड विमान से रविवार को पहुंचे दलाई लामा का स्वागत प्रमंडलीय आयुक्त टी बिंदेश्वरी, मगध क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक विनय कुमार, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बोधगया स्थित भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली महाबोधि मंदिर की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव एन दोरजे, एयरपोर्ट निदेशक दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने किया। दलाई लामा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट से सीधे बोधगया स्थित तिब्बती मोनेस्ट्री ले जाया गया। गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से बोधगया के बीच सड़क के दोनों किनारे दलाई लामा की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही उनके अनुयायियों की भारी भीड़ जमा थी। दलाई लामा सोमवार की सुबह महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: