झारखंड विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018

झारखंड विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

jharkhand-assembly-suspend
रांची, 27 दिसंबर, झारखंड विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र आज संपन्न हो गया और सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) दिनेश उरांव ने 24 दिसंबर को प्रारंभ हुए तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र के समापन के बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा में तीनों दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका। हालांकि, राज्य सरकार ने इस दौरान अपने विधायी कार्य पूरे किये और वर्तमान वित्तीय वर्ष की द्वितीय अनुपूरक बजट मांगें पारित कराई।

कोई टिप्पणी नहीं: