बिहार : ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 दिसंबर 2018

बिहार : ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व शुरू

30 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक दुसैया चर्च में रहेगी भक्तों की भीड़ 
mother-marry-annual-function-starts
बेतिया,1 दिसम्बर। ईसाइयों का गढ़ है बेतिया। बेतिया को सम्मान देने के बेतिया धर्मप्रांत का सृजन किया गया। सम्प्रति इस धर्मप्रांत के बिशप हैं पीटर सेवास्टियन गोबियस। प्रत्येक वर्ष की तरह ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व धूमधाम से मनाने का निश्चिय किया गया। इसी सिलसिले में 30 नवम्बर, दिन शुक्रवार को साढ़े तीन पीटर सेवास्टियन गोबियस ने आकाश में झंडा लहराकर पर्व का उद्घाटन किया। मौके पर फादर जोसेफ डिसुजा,ओ.पी., फादर क्लोड कोर्दा,ओ.पी., फादर जोटिन जोस, ओ.पी.फादर किरण जाॅब,ओ.पी. आदि के साथ भक्तगण उपस्थित थे। इसके बाद पवित्र मिस्सा अर्पित किए। नोवेना की प्रार्थना की गयी। नोवेना प्रार्थना 30 नवम्बर से प्रत्येक दिन 6 दिसम्बर तक साढ़े तीन बजे से शुरू होगी। दुसैया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ डिसुजा, ओ. पी. के अनुसार 7 और 8 दिसम्बर को आध्यात्मिक साधना/ चुप्पी,पवित्र मिस्सा एवं नोवेना प्रार्थना शाम तीन से पांच बजे तक फादर जेस्टस पौल, ओ.पी. द्वारा संचालित होगी। 9 दिसम्बर पर्व दिवस पर विषेष आयोजन है। 6ः30 बजे सुबह पवित्र युख्रस्तीय बलिदान। 9 बजे सुबह बेतिया चर्च से दुसैया के लिए पदयात्रा। 11 बजे सुबह दुसैया पल्ली द्वारा यात्रियों का औपचारिक स्वागत। 11 बजे से 1 बजे तक सभी तीर्थयात्रियों के लिए प्रीतिभोज।12 बजे से 1 तक चंगाई प्रार्थना एवं बीमारों पर आशीष। 1ः30 समारोही मिस्सा तत्पश्चात मां मरियम की  शोभा यात्रा। मुख्य पुरोहित है। बिशप सेवास्टियन कल्लुपुरा, सह-महाधर्माध्यक्ष, पटना महाधर्मप्रांत,बिशप पीटर सेवास्टियन गोबियस,धर्माध्यक्ष,बेतिया धर्मप्रांत और बिशप काजेटन फ्रांसिस ओस्ता,मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत आदि पुरोहित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: