नयी दिल्ली, 26 दिसम्बर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंध्र प्रदेश के लिए अलग उच्च न्यायालय के गठन संबंधी आदेश पर बुधवार को हस्ताक्षर कर दिया, पृथक आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय अमरावती में एक जनवरी 2019 से अस्तित्व में आ जायेगा। आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद से दोनों उच्च न्यायालयों का कार्य संयुक्त रूप से हैदराबाद से चल रहा था। नये उच्च न्यायालय के अस्तित्व में आ जाने के बाद देश में उच्च न्यायालयों की संख्या बढ़कर 25 हो जायेगी। विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन नये उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। फिलहाल वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। नये उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अलावा 15 अन्य न्यायाधीश होंगे।
बुधवार, 26 दिसंबर 2018

नया आंध्र हाईकोर्ट एक जनवरी से अमरावती में
Tags
# देश
Share This
Newer Article
अनन्या और तारा के साथ जोड़ी जमाएंगे टाइगर श्रॉफ
Older Article
बिहार : नीतीश से आवासीय भूमि अधिकार कानून बनाने की मांग
आलेख : वक्फ (संशोधन) विधेयक किस तरह चिंताओं और मुद्दों का समाधान करता है
आर्यावर्त डेस्कMar 27, 2025सिकन्दर महान की आखिरी तीन इच्छाएं
आर्यावर्त डेस्कMar 27, 2025मुंबई : क्वालिटी वॉल्स ने भारत में अपना नया ब्रांड ट्विस्टर लॉन्च किया
आर्यावर्त डेस्कMar 27, 2025
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें