सिंधिया, कमलनाथ ने की राहुल से मुलाकात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

सिंधिया, कमलनाथ ने की राहुल से मुलाकात

scindia-kamal-nath-meet-rahul
नयी दिल्ली 13 दिसम्बर, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार ज्योदिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ ने गुरुवार कोे यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद श्री कमलनाथ और श्री सिंधिया मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। दोनों नेताओं ने आज यहां श्री गांधी से मुलाकात की। श्री गांधी से मुलाकात के बाद श्री सिंधिया ने अपने ट्वीट में कहा , “ यह कुर्सी की होड़ नहीं है। हम मध्य प्रदेश की जनता की सेवा के लिए हैं। मैं भोपाल के लिए रवाना हो रहा हूं और मुख्यमंत्री पद को लेकर निर्णय की जानकारी आपको आज रात मिल जायेगी।” बाद में दोनों नेता भोपाल के लिए रवाना हो गये।

कोई टिप्पणी नहीं: