मधुबनी : जिला स्तरीय समीक्षा एवं माॅनिटरिंग समिति तथा सिटी स्कवाड/टास्कफोर्स का गठन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 दिसंबर 2018

मधुबनी : जिला स्तरीय समीक्षा एवं माॅनिटरिंग समिति तथा सिटी स्कवाड/टास्कफोर्स का गठन

मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) : प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर लगाये जाने वाले प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने कराने हेतु जिला स्तरीय समीक्षा एवं माॅनिटरिंग समिति एवं सिटी स्कवाड फोर्स का जिला पदाधिकारी,मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक,मधुबनी के द्वारा संयुक्त रूप से गठन किया गया है।  जिला स्तरीय समीक्षा एवं माॅनिटरिंग समिति में जिला पदाधिकारी,मधुबनी,अध्यक्ष,पुलिस अधीक्षक, सदस्य, अपर समाहत्र्ता, मधुबनी सदस्य, अध्यक्ष,जिला परिषद, मधुबनी, सदस्य, मुख्य पार्षद, नगर परिषद, मधुबनी/नगर पंचायत, जयनगर, झंझारपुर, घोघरडीहा को सदस्य, कार्यपालक अभियंता,लो0स्वा.अभि0प्र0,मधुबनी को सदस्य, डी0पी0एम0,जीविका मधुबनी,अध्यक्ष,चैंबर ऑफ कामर्स,मधुबनी,सदस्य,अध्यक्ष,रोटरी क्लब,मधुबनी को सदस्य, सचिव,चेतना समिति,मधुबनी को सदस्य, जिला वार एसोसिएशन,मधुबनी, जिला स्तरीय एन0जी0ओ0(जिला पदाधिकारी द्वारा नामित) को सदस्य बनाया गया है।
सिटी स्कवाड/टास्कफोर्स(नगर परिषद,मधुबनी) में श्री अरविंद कुमार झा,वरीय उप समा0,मधुबनी को अध्यक्ष,श्रम अधीक्षक,मधुबनी को सह अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक,सदर अंचल मधुबनी को सदस्य, कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद,मधुबनी को सदस्य सचिव, सहायक अभियंता,लो0स्वा0अभि0प्र0,मधुबनी को सदस्य, बी0पी0एम0,जीविका प्रखंड रहिका को सदस्य, सचिव,चैंबर ऑफ कामर्स,मधुबनी को सदस्य,अध्यक्ष,रोटरी क्लब,मधुबनी को सदस्य, शहरी स्वयं सहायता समूह के सदस्य,मधुबनी को भी सदस्य बनाया गया है। साथ ही नगर पंचायत,जयनगर में भी सिटी स्कवाड/टास्कफोर्स का गठन किया गया है। जिसमें अनु0लोक शिकायत निवारण पदा0,जयनगर को अध्यक्ष,पुलिस निरीक्षक,जयनगर अंचल को सदस्य, कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत,जयनगर को सदस्य सचिव, सहायक अभियंता,लो0स्वा0अभि0प्र0,जयनगर को सदस्य,बी0पी0एम0,जीविका प्रखंड जयनगर को सदस्य, सचिव,चैंबर ऑफ कामर्स,जयनगर को सदस्य, शहरी स्वयं सहायता समूह के सदस्य,जयनगर को भी सदस्य बनाया गया है।
इसी प्रकार नगर पंचायत,झंझारपुर में भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,झंझारपुर को अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक,झंझारपुर अंचल सदस्य, कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत,झंझारपुर को सदस्य सचिव,सहायक अभियंता,लो0स्वा0अभि0प्र0झंझारपुर को सदस्य,बी0पी0एम0,जीविका प्रखंड झंझारपुर को सदस्य,सचिव,चैंबर ऑफ कामर्स,झंझारपुर को सदस्य तथा शहरी स्वयं सहायता समूह के सदस्य को सदस्य बनाया गया है। 
नगर पंचायत,घोघरडीहा में सिटी स्कवाड/टास्कफोर्स का भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,फुपरास को अध्यक्ष,पुलिस अवर निरीक्षक,घोघरडीहा थाना को सदस्य, कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत,घोघरडीहा को सदस्य सचिव, सहायक अभियंता,लो0स्वा0अभि0प्र0,घोघरडीहा को सदस्य, बी0पी0एम0,जीविका प्रखंड,घोघरडीहा को सदस्य, सचिव,चैंबर ऑफ कामर्स,फुलपरास को सदस्य,शहरी स्वयं सहायता समूह के सदस्य,घोघरडीहा को भी सदस्य बनाया गया है।   जिला पदाधिकारी,मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक,मधुबनी द्वारा नगर परिषद एवं नगर पंचायत स्तर के समीक्षा एवं माॅनिटरिंग समिति तथा सिटी स्कवाड फोर्स के सदस्यों को संयुक्त आदेश के माध्यम से उनके दायित्वों से अवगत कराया गया है। जिसमें नगर परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुकानों,सब्जीवालों तथा वाणिज्यक दुकानों में अचानक निरीक्षण का संचालन करना और इन व्यवसायियों द्वारा उपयोग किए जानेवाले प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैंगों को जब्त करना,नगर क्षेत्रान्तर्गत प्लास्टिक कैरी बैगों अंतर्राज्य संचलन तथा बिक्रय को रोकना,शहरी स्थानीय निकाय के परामर्श से वार्ड स्तरीय माॅनिटरिंग के लिए किसी व्यक्ति/व्यवसायी,स्टाकिस्ट को बेचने से रोकना आदि दायित्वों के बारें में विस्तारपूर्वक अनुपालन करने का निदेश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: