अयोध्या मामले के लिए 5 सदस्यीय संविधान पीठ गठित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 जनवरी 2019

अयोध्या मामले के लिए 5 सदस्यीय संविधान पीठ गठित

5-member-board-for-ayodhya
नई दिल्ली, 8 जनवरी, सर्वोच्च न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद अयोध्या मामले की 10 जनवरी को शुरू हो रही सुनवाई के लिए प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता में पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ गठित की है। अतिरिक्त रजिस्ट्रार (लिस्टिंग) द्वारा मंगलवार को जारी सूची के अनुसार, पीठ में शामिल अन्य न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे, न्यायमूर्ति एन.वी. रमना, न्यायमूर्ति यू.यू. ललित और न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ शामिल हैं। प्रधान न्यायाधीश ने पिछले सप्ताह कहा था कि लंबे समय से विवादित मामले को उचित पीठ के सामने लाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: