बेगूसराय : इंडो-नेपाल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिये टीम रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 जनवरी 2019

बेगूसराय : इंडो-नेपाल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिये टीम रवाना

begusaray-team-depart-to-taiquando
अरुण कुमार (बेगूसराय) दिनांक 8 से 10 जनवरी,2019 तक पर्सा, नेपाल में नेपाल ताइक्वांडो संघ के द्वारा आयोजित इंडो-नेपाल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय के 3 खिलाड़ी भारत टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ सचिव सह प्रशिक्षक नंदु कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में धीरज कुमार अंडर 54 किलोग्राम भार वर्ग में, विकेश कुमार अंडर-74 किलोग्राम भार वर्ग तथा सौरव कुमार अंडर- 80 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेने हेतु रवाना हुए हैं। ये तीनों खिलाड़ी कल्याण केन्द्र ताइक्वांडो एकेडमी मे प्रशिक्षण प्राप्त करते है। खिलाड़ी के भाग लेने पर *बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार,उपमहासचिव रजनीश रंजन, सचिव ललन लालित्य,  कल्याण केन्द्र सचिव फूलेना रजक , कल्याण केन्द्र के मीडिया प्रभारी वागीश आनन्द , भीपीएस कम्प्यूटर के निदेशक वी एन ठाकुर, ताइक्वांडो जिला कोच मणिकान्त , प्रशिक्षक अनिल कुमार तांती, मो0 फुरकान, जय शंकर चौधरी,  मनोज कुमार स्वर्णकार ,  मो आबिद , चौधरी जिशान ,श्याम कुमार,महेंद्र कुमार,शिव कुमार,रुपेश कुमार,  नीरज कुमार  समेत जिले के खेलप्रेमियो ने खिलाडियों अपनी शुभकामना व पदक हेतु आशीर्वचन दिए।*

कोई टिप्पणी नहीं: