शाहरुख के साथ काम करेगी फातिमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 जनवरी 2019

शाहरुख के साथ काम करेगी फातिमा

fatima-will-work-with-shah-rukh
मुंबई 06 जनवरी, बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा शेख किंग खान शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आ सकती है। फातिमा शेख ने आमिर खान के साथ दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी फिल्मों में काम किया है। चर्चा है कि आमिर के बाद वह शाहरूख के साथ काम करती नजर आ सकती है। उन्हें अनुराग बसु की आने वाली फिल्म ‘सैल्यूट’ में साइन किया जा सकता है। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं।  मेकर्स अभी भी इस फिल्म के लिए लीड हीरोइन की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी भी ‘सैल्यूट’ के लिए फातिमा का नाम फाइनल नहीं है, लेकिन मेकर्स फातिमा की अब तक की परफॉर्मेंसेस को देखकर काफी प्रभावित हैं और इसीलिए फातिमा के शाहरुख के ऑपोज़िट साइन किए जाने के ज़्यादा चांस बन रहे हैं। फातिमा खुद भी शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। एक साक्षात्कार में फातिमा ने कहा था कि फिल्म जगत में अगर वह किसी अभिनेता के भी आस-पास होने से नर्वस होती हैं, तो वह शाहरुख खान हैं। बावजूद इसके फातिमा शाहरुख के साथ काम करने को बेताब हैं। ‘सैल्यूट’ की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। राकेश शर्मा पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे जिन्होंने साल 1984 में अंतरिक्ष में कदम रखा था। राकेश शर्मा को इसके लिए अशोक चक्र से भी सम्मानित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: