चेन्नई, 23 मार्च, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (20 रन पर तीन विकेट) और लेग स्पिनर इमरान ताहिर (9 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल-12 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शनिवार को मात्र 70 रन पर ढेर करने के बाद मुकाबला एकतरफा अंदाज में सात विकेट से जीत लिया। भारतीय कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली की टीम 17.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गयी जबकि चेन्नई ने स्पिनरों की मददगार पिच पर संभलकर खेलते हुए 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 71 रन बनाकर अपने खिताब बचाओ अभियान की शानदार शुरुआत की। लक्ष्य बड़ा नहीं था लेकिन मुश्किल पिच पर चेन्नई के बल्लेबाजों को भी संघर्ष करना पड़ा। अंबाटी रायुडू ने सर्वाधिक 28 रन बनाये। बेंगलुरु के ओपनर पार्थिव पटेल ने 35 गेंदों में दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाये। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सका। बेंगलुरु का आईपीएल में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे कम स्कोर है। बेंगलुरु की टीम 2017 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मात्र 49 रन पर ढेर हो गयी थी जबकि उसने 2014 में अबु धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 70 रन बनाये थे और 2019 में उसने चेन्नई के खिलाफ 70 रन बनाये।
शनिवार, 23 मार्च 2019

बेंगलुरु को 70 पर ढेर कर शान से जीते चेन्नई सुपरकिंग्स
Tags
# खेल
Share This
Newer Article
भाजपा ने तोमर को उतारा मुरैना से,उमा भारती को बनाया उपाध्यक्ष
Older Article
पाकिस्तान दिवस पर मोदी के संदेश पर कांग्रेस ने उठाया सवाल
झारखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार
आर्यावर्त डेस्कJan 18, 2025पूर्णिया : पंजाब ने जीता खिताब, दिल्ली उपविजेता, बिहार और हरियाणा को संयुक्त रूप से कांस्य पदक
आर्यावर्त डेस्कJan 09, 2025पटना : करनाली याक्स स्क्वाड में शिखर धवन है
आर्यावर्त डेस्कDec 14, 2024
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें