नयी दिल्ली 23 मार्च, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परस्पर सहयोग से काम करें। श्री कोविंद ने विश्व क्षय रोग (टीबी)दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि वर्ष 1882 में टीबी के जीवाणु की खोज करने वाले डॉ. रॉबर्ट कोच की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस का थीम है‘ ‘इट्स टाइम’। इसी थीम के अनुसार, भारत ने वैश्विक लक्ष्य से पांच वर्ष पूर्व यानी वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग के उन्मूलन की अपनी प्रतिबद्धता और इरादों को दोहराया है। यह समय-सीमा काफी मुश्किल है लेकिन फिर भी इस रोग को समाप्त करने की हमारी इच्छाशक्ति को देखते हुए, इसे प्राप्त किया जा सकता है। राष्ट्रपति ने कहा ,“ क्षय रोग मुक्त भारत बनाने के लिए सभी हितधारक साथ मिलकर काम करें। आइये ,इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य में जुट जाएं।”
रविवार, 24 मार्च 2019

देश को टीबी मुक्त बनाने में सबका सहयाेग अपेक्षित : राष्ट्रपति
Tags
# देश
Share This
Newer Article
विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 24 मार्च
Older Article
महाराष्ट्र में कांग्रेस-राक्रांपा गठबंधन का एलान
दिल्ली : हिन्दू कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ
आर्यावर्त डेस्कMar 18, 2025मधुबनी : जिले के गांधी फेलो मुदित पाठक को यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया
आर्यावर्त डेस्कMar 18, 2025मुंबई : डॉ अश्वनी प्रसाद आइकोनिक एंटरप्रेन्योर मिडडे अवार्ड से सम्मानित
आर्यावर्त डेस्कMar 18, 2025
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें