नयी दिल्ली, आठ अप्रैल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से सोमवार को मुलाकात की। पार्टी ने इससे कुछ ही घंटों पहले अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया था। इन दोनों नेताओं को लोकसभा चुनावों के लिए इस बार टिकट नहीं दिया गया है। लंबे समय से गांधीनगर सीट से भाजपा के प्रतिनिधि रहे आडवाणी की जगह इस बार शाह को यहां से टिकट दिया गया है। वहीं कानपुर में जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। जोशी ने एक बयान में कहा था कि पार्टी ने उन्हें बताया है कि वह उन्हें कानपुर से टिकट नहीं देगी। हालांकि आडवाणी ने उम्मीदवारी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने यह कहते हुए एक ब्लॉग लिखा था कि भाजपा का विरोध करने वाले लोगों को उनकी पार्टी ने कभी भी ‘राष्ट्रविरोधी’ नहीं कहा। आडवाणी और जोशी दोनों को ही 2014 के आम चुनावों के बाद पार्टी ने एक तरह से दरकिनार कर दिया था। इन चुनावों में भाजपा को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में स्पष्ट बहुमत मिला था। संगठन के प्रमुख पदों से मुक्त करने के बाद पार्टी नेतृत्व ने इस बार के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट न देकर उनकी चुनावी पारी पर भी विराम लगा दिया। भाजपा ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह 75 साल से ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को टिकट नहीं देगी।
सोमवार, 8 अप्रैल 2019

अमित शाह ने जोशी और आडवाणी से मुलाकात की
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
आलेख : अब बारी ‘महाकुंभ’ के सियासी ‘डुबकी’...की!
आर्यावर्त डेस्कMar 05, 2025विशेष : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री : चुनौतियों का सफर
आर्यावर्त डेस्कFeb 24, 2025आलेख : क्या अब विपक्षी एकता कायम रहेगी?
आर्यावर्त डेस्कFeb 18, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें