मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) शनिवार को रा.म. विद्यालय रखवारी (अंधराठाढ़ी) के बूथ संख्या 220 एवं 221अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु जीवीका दीदीयों को संबोधित करते हुए डाॅ. ऋचा गार्गी (डी.पी.एम. जीविका मधुबनी)एवं श्री विजय कुमार राय (बी.पी.एम. जीविका अंधराठाढ़ी)। डी.पी.एम. मैडम ने इस जागरूकता अभियान को सम्बोधित करते हुए लोगों से अपील कि चूँकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है इसलिए अपने मताधिकार को जाया ना करें क्योंकि आपका एक वोट अमूल्य है। इसलिए व्यापक एवं नैतिक मतदान करें। साथ ही इन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराने पर काफी जोर दिया तथा कहा कि इस बार दिव्यांग मतदाताओं लिए विशेष व्यवस्था की गई है और उन्हें कतार में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही इस कार्यक्रम में श्री नीर नीरज,श्री बिनोद प्रसाद, श्री राजीव कुमार, श्री गोपाल मंडल, श्री गौतम कुमार, श्री प्रेमचंद्र गाँधी एवं अन्य ने भी भाग लिया। चूंकि विगत लोकसभा चुनाव 2014 में इस क्षेत्र में न्यूनतम स्तर पर मतदान हुआ था, जिसके कारण यहां मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
रविवार, 14 अप्रैल 2019

मधुबनी : अपने मताधिकार को जाया ना करें : ऋचा गार्गी
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
Newer Article
मधुबनी : पूर्व सांसद समेत कई राजद नेताओं ने दिया इस्तीफा
Older Article
मधुबनी : व्यय प्रेक्षक के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : आवास योजना के लाभुकों को प्रथम किश्त की राशि का भुगतान करने का दिया निर्देश
आर्यावर्त डेस्कMar 10, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें