गया (आर्यावर्त संवाददाता) : बिहार के गया से रूह कंपा देने वाली सनसनी खेज खबर आई है। एक नाबालिग छात्रा के साथ वहशी दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किए जाने जाने की खबर प्रकाश में आई है। इतना ही नहीं ,सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदों के खिलाफ जब पीड़ित लड़की के माता-पिता पंचायत में न्याय के लिए गए तो उल्टी पीड़ित लड़की को ही दोषी बताकर उसके सर मुंडन करवा कर सरेआम गांव में घुमाया गया। यह घटना गया जिला के बाराचट्टी के अमकोला गांव की है। वहसी दरिंदों ने पीड़ित नाबालिग छात्रा को पहले स्थानीय स्कूल के छत पर ले गया जहां उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म दरिंदों ने की और जाते-जाते धमकी देते गए कि अगर यह मामला पुलिस में ले गया तो अंजाम बुरे भुगतने पड़ेंगे। बेहोशी की हालत में रातभर नाबालिग नग्न अवस्था में स्कूल के छत पर पड़ी रही। अहले सुबह जब स्कूल में एक महिला ने देखा तो अपना वस्त्र देकर उसके तन को ढाका और फिर उसे उसके घर ले गई। इस घटना से पूरा गांव सन्न है।पीड़ित परिवार को ना तो पंचायत से न्याय मिली और ना ही स्थानीय पुलिस से। आज बलात्कार की पीड़ित नाबालिग छात्रा और उसके परिजन गया के एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे हैं।
रविवार, 25 अगस्त 2019

गया : नाबालिग छात्रा के साथ वहशी दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
Newer Article
सचिवालय से हटाया गया जम्मू कश्मीर का झंडा
Older Article
बेगूसराय : तीन बच्चों को छोड़ कैसे आत्महत्या कर ली काजल ने
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025पटना : महिला सशक्तिकरण की नई पहल: नवाचार और कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें