लातेहार (झारखंड), 19 सितंबर, लातेहार के बरवाडीह में पुलिस ने गुरुवार को एक नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली की शिनाख्त झमन सिंह के तौर पर की गई है और उसका भाई कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह भी माओवादियों का एरिया कमांडर है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमरनाथ ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को नक्सली झमन के मंडल के रास्ते बूढ़ा पहाड़ पर माओवादियों की बैठक में जाने की सूचना मिली थी। इस पर बरवाडीह थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मंडल मुख्य सड़क पर बरवाडीह वन विभाग के नाका के पास छापामारकर झमन सिंह को गिरफ्तार किया। झमन सिंह मनिका के मटलौंग का निवासी है। डीएसपी ने बताया कि झमन सिंह करीब 10 -12 साल से माओवादियों के सक्रिय सदस्य के तौर पर काम कर रहा था। वह माओवादियों को सामग्री मुहैया कराता था। डीएसपी के अनुसार झमन सिंह का भाई कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह बूढ़ा पहाड़ में एक नक्सली बैठक में शामिल था और उसी के बुलावे पर वह नक्सलियों के लिए सामग्री पहुंचाने जा रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के पास से नक्सली बैनर, पोस्टर और नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया है। जब्त बैनर में सरकार विरोधी नारे लिखे हुए हैं।
शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

झारखंड के लातेहार से नक्सली गिरफ्तार
Tags
# झारखण्ड
Share This
जमशेदपुर : रोटरी दिवस पर रैली निकाल लिया जन सेवा का संकल्प
आर्यावर्त डेस्कFeb 24, 2025जमशेदपुर : रोटरी ग्रीन का स्वावलंबन केंद्र आत्मनिर्भरता का परिचायक : विपिन चाचन
आर्यावर्त डेस्कFeb 22, 2025जमशेदपुर : महिलाएं पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रही हैं : राज्यपाल
आर्यावर्त डेस्कFeb 04, 2025
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें