नयी दिल्ली 26 सितम्बर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी आठ अक्टूबर को फ्रांस जायेंगे जहां वायु सेना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान आधिकारिक तौर पर सौंपा जायेगा। वायु सेना के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि श्री सिंह फ्रांस जा रहे हैं और वायु सेना दिवस यानी 8 अक्टूबर को एक समारोह में भारत को पहला लड़ाकू विमान राफेल सौंपा जायेगा। उनके साथ वायु सेना और रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी फ्रांस जायेंगे। भारत ने फ्रांस के साथ पूरी तरह से तैयार और हथियारों से लैस 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का सौदा किया था। निर्धारित समय के अनुसार इन विमानों की पहली खेप इस महीने भारत को मिलनी थी लेकिन इसे अगले महीने की 8 तारीख के लिए टाल दिया गया था। हालाकि राफेल बनाने वाली कंपनी डसाल्ट ने वायु सेना को पहला विमान इस महीने की 19 तारीख को सौंप दिया था। अब वायु सेना दिवस पर इसे आधिकारिक और विधिवत तौर पर भारत को सौंपा जायेगा।
शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

वायु सेना दिवस पर राफेल लेने के लिए फ्रांस जायेंगे राजनाथ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें