अरुण कुमार (आर्यावर्त) रविवार को दिन के लगभग 1 बजे एनएच 28 दुलारपुर पेठिया गाछी के निकट ट्रक से धक्का लगने के कारण अधेड़ की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि उनका पुत्र घायल हो गया।जिसका इलाज स्थानीय डॉक्टर के चल रहा है।मृतक गांव के ही स्व० रामचंद्र सिंह के पुत्र गणेश प्रसाद सिंह (58) वर्षीय थे जबकि उनके पुत्र श्याम कुमार (25)वर्षीय गंभीर रूप घायल हो गए हैं।आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए डॉक्टर के यहां पहुंचाया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को घंटों जाम करके रखा था।इस बात की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना के सहायक थाना प्रभारी सुमन्त कुमार चौधरी एवं एसआई मनोज कुमार वहां पहुंंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बेगूसराय भेजकर जाम को हटाया।बताया जाता है कि गणेश सिंह अपने बेटे के साथ मवेशी का चारा लेकर सड़क पार कर रहा था कि गांव से गुजर रही ट्रक नम्बर बीआर.09एम / 9367 एनएच 28 पर मुड़ने के क्रम में अनियंत्रित हो सड़क पार कर रहे दोनों को धक्का मार दिया।पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले गई है।बीडीओ परमानंद पंडित ने सामाजिक लाभ के तहत 20 हजार एवं मुखिया सुमन देवी ने कबीर अंत्योष्टि के तहद 3 हजार रुपया पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान की है।
सोमवार, 9 सितंबर 2019

बेगूसराय : सड़क हादसे में हुई पिता की मृत्यु और पुत्र हुआ घायल
Tags
# अपराध
# बिहार
# बेगूसराय
Share This
Newer Article
बिहार : जवाहर नवोदय में नामांकन हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरना हुआ शुरु
Older Article
बेगूसराय : मुहर्रम को लेकर तेघड़ा थाना में शांति समिति की हुई बैठक
बेगूसराय : केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने निफ्ट, बेगूसराय विस्तार केंद्र का किया उद्घाटन
आर्यावर्त डेस्कSept 17, 2024बेगूसराय : राजद जदयू को पैसा कहां से आता है ?
आर्यावर्त डेस्कFeb 01, 2024बेगूसराय : क्या राहुल गांधी को भी कोई रोकेगा तो विरोध होना चाहिए
आर्यावर्त डेस्कJan 31, 2024
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें