संयुक्त राष्ट्र, 26 अक्टूबर, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने प्रदर्शनों को लेकर होने वाली हिंसा और लोगों की मौत पर गहरी चिंता जताते हुए दुनियाभर के प्रदर्शनकारियों से महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के उदाहरणों का अनुसरण करने का अनुरोध किया है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे समय में सुरक्षा बलों को अधिक से अधिक संयम बरतना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि दुनिया भर में पश्चिम एशिया से लेकर लातिन अमेरिका, कैरेबियन से लेकर यूरोप, अफ्रीका और एशिया में प्रदर्शनों की लहर देखी जा रही है। गुतारेस ने यहां शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘लोगों के जीवन में अशांति के कारण कुछ भी हों लेकिन सड़कों और शहर के चौराहों पर इससे अशांति नहीं हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत चिंतित हूं कि कुछ प्रदर्शनों में हिंसा और जनहानि हुई। सरकार का दायित्व है कि लोगों को अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण तरीके से एकत्रित होने की स्वतंत्रता मिले तथा नागरिक अधिकार की सुरक्षा हो।’’ गुतारेस ने कहा कि सुरक्षा बलों को निश्चित रूप से और अधिक नियंत्रण बरतने की आवश्यकता है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रदर्शनकारियों से अपील करता हूं कि वे गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर और अहिंसक बदलाव करने वाले अन्य पुरोधाओं के उदाहरणों का अनुसरण करें। कहीं से भी हिंसा के लिये कोई बहाना नहीं हो सकता है।’’
रविवार, 27 अक्टूबर 2019

गांधी, मार्टिन लूथर किंग के उदाहरणों का अनुसरण करें प्रदर्शनकारी : गुतारेस
Tags
# विदेश
Share This
आलेख : अमेरिका की खनिजों को लेकर साम्राज्यवादी सोच
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025आलेख : ट्रंप टैरिफ से भारतीय निर्यातकों में हड़कंप
आर्यावर्त डेस्कMar 08, 2025विचार : दुनिया के हीरो बनते वालोडियर जेलेंस्की
आर्यावर्त डेस्कMar 07, 2025
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें