नयी दिल्ली, एक नवंबर, दिल्ली सरकार ने चार नवंबर से 15 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों की सम-विषम योजना लागू करने के लिये शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बदतर होने का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र, पंजाब तथा हरियाणा सरकारों को पराली जलाने को रोकने के लिये एक समय सीमा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग अलग-अलग समय पर सुबह साढ़े नौ और साढ़े 10 बजे खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत एक दिन ऐसे वाहन चलेंगे, जिनकी नम्बर प्लेट पर नम्बरों की आखिरी संख्या सम होगी। जबकि अगले दिन वे वाहन चलेंगे, जिनकी नम्बर प्लेट पर नम्बरों की आखिरी संख्या विषम होगी। यह क्रम आगे भी जारी रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम-विषम योजना लागू रहने की अवधि के दौरान एप आधारित कैब (टैक्सियां) अपना किराया नहीं बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले एक हफ्ते में शहर में 50 लाख प्रदूषण रोधी ‘मास्क’ बांटेगी। केजरीवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण की बदतर स्थिति के लिये विपक्षी दलों द्वारा दिल्ली के लोगों को जिम्मेदार ठहराना गलत है।
शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

दिल्ली में वाहनों की सम-विषम योजना के लिये अधिसूचना जारी
Tags
# देश
Share This
Newer Article
जमशेदपुर : चुनाव के घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है
Older Article
भारत और जर्मनी के बीच 17 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
विचार : प्लेसमेंट और पैकेज की समस्या से जूझते आज के युवा
आर्यावर्त डेस्कMar 18, 2025आलेख : रूस-यूक्रेन युद्धविराम: भारत की वैश्विक पहचान के नए अवसर
आर्यावर्त डेस्कMar 18, 2025विशेष : जब बर्तन बिकेंगे, तब खाने का इंतजाम होगा लोहार समुदाय के संघर्ष और अस्तित्व की कहानी
आर्यावर्त डेस्कMar 18, 2025
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें