धनबाद : सिंदरी, निरसा, धनबाद की 20 चक्रों में होगी मतगणना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

demo-image

धनबाद : सिंदरी, निरसा, धनबाद की 20 चक्रों में होगी मतगणना

झरिया, बाघमारा की 17 और टुंडी की 19 चक्रों में होगी मतगणना 
19_05_2019-counting_19236181
23 दिसंबर 2019 को कृषि उत्पादन बाजार समिति में मतों की गणना निर्धारित है। यहां सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना की जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अमित कुमार ने बताया कि सिंदरी, निरसा एवं धनबाद विधानसभा की 20 - 20 चक्रों में मतगणना की जाएगी। झरिया एवं बाघमारा विधानसभा कि 17 - 17 चक्रों में तथा टुंडी विधानसभा की 19 चक्रों में मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिंदरी विधानसभा के 426 बूथों की मतगणना हॉल संख्या 1 में, निरसा के 424 बूथों की मतगणना हॉल संख्या 3, धनबाद के 458 बूथों की मतगणना हॉल संख्या 2, झरिया के 346 बूथों की मतगणना हॉल संख्या 5, टुंडी के 369 बूथों की मतगणना हॉल संख्या 4 एवं बाघमारा विधानसभा के 355 बूथों की मतगणना हॉल संख्या 6 में की जाएगी। सिंदरी एवं निरसा विधानसभा की मतगणना 22 - 22 टेबल पर, झरिया एवं बाघमारा की 21 - 21 टेबल पर, धनबाद की मतगणना 23 टेबल पर एवं टुंडी विधानसभा की मतगणना 20 टेबल पर की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *