हवाना, 22 दिसंबर, क्यूबा में चार दशकों से अधिक समय बाद पहली बार प्रधानमंत्री ने कार्यभार संभाल लिया है। लंबे समय तक पर्यटन मंत्री रहे मैनुअल मार्रेरो ने फिदेल कास्त्रो के बाद प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। सरकार के प्रमुख के तौर पर मार्रेरो (56) की नियुक्ति रेवोल्यूशनरी ओल्ड गार्ड से पीढ़िगत बदलाव और विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा है जिसका मकसद कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की रक्षा करना है। राष्ट्रपति मिग्वेल डियाज कैनल ने शनिवार को कहा, ‘‘क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिक ब्यूरो ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’ इसके फौरन बाद कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने मार्रेरो से हाथ मिलाया। मार्रेरो क्रांतिकारी नायक फिदेल कास्त्रो के प्रशासन में 2004 से अब तक पर्यटन मंत्री रहे। फिदेल के भाई राउल और राष्ट्रपति डियाज कैनल के शासन में भी वह इस पद पर बने रहे।
सोमवार, 23 दिसंबर 2019

क्यूबा को 40 साल बाद पहला प्रधानमंत्री मिला
Tags
# विदेश
Share This
Newer Article
कांग्रेस, शहरी नक्सलियों ने ‘बांटो और राज करो’ के हथियार से देश में हिंसा भड़कायी : मोदी
Older Article
सीएए पर दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही है कांग्रेस: सम्बित पात्रा
आलेख : अमेरिका की खनिजों को लेकर साम्राज्यवादी सोच
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025आलेख : ट्रंप टैरिफ से भारतीय निर्यातकों में हड़कंप
आर्यावर्त डेस्कMar 08, 2025विचार : दुनिया के हीरो बनते वालोडियर जेलेंस्की
आर्यावर्त डेस्कMar 07, 2025
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें