नयी दिल्ली, 11 जनवरी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान करते हुए शनिवार को कहा कि इनके विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी घटनाओं की जांच करने तथा प्रभावितों को न्याय दिलाने के लिए एक व्यापक उच्चाधिकार आयोग का गठन किया जाना चाहिए। श्रीमती गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का उत्तरप्रदेश सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल पर कोई भरोसा नहीं है। इसलिए पार्टी यह मांग करती है कि सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी घटनाओं की जांच करने तथा प्रभावितों को न्याय दिलाने के लिए एक व्यापक उच्चाधिकार आयोग का गठन किया जाना चाहिए।
शनिवार, 11 जनवरी 2020

सीएए-एनआरसी के खिलाफ मजबूती से खड़ी हो कांग्रेस : सोनिया गाँधी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
Newer Article
ममता की मोदी से सीएए-एनआरसी-एनपीआर वापस लेने का अनुरोध
Older Article
संसद कहे तो सेना पीओके में कार्रवाई के लिए तैयार : सेना प्रमुख
आलेख : अब बारी ‘महाकुंभ’ के सियासी ‘डुबकी’...की!
आर्यावर्त डेस्कMar 05, 2025विशेष : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री : चुनौतियों का सफर
आर्यावर्त डेस्कFeb 24, 2025आलेख : क्या अब विपक्षी एकता कायम रहेगी?
आर्यावर्त डेस्कFeb 18, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें