दिल्ली पुलिस मोदी सरकार की 'कठपुतली' : येचुरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 जनवरी 2020

दिल्ली पुलिस मोदी सरकार की 'कठपुतली' : येचुरी

delhi-police-puppet-yechury
नयी दिल्ली, आठ जनवरी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस मोदी सरकार की ‘‘कठपुतली’’ है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल करते हुए जेएनयू हमला मामले की अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग की। येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली पुलिस सीधे तौर पर (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह के अधीन आती है। इसका व्यवहार, दृष्टिकोण और रवैया यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि यह मोदी सरकार की कठपुतली है। पूर्वाग्रह से ग्रस्त पुलिस जांच की कोई विश्वसनीयता नहीं है। अदालत की निगरानी में स्वतंत्र जांच किए जाने की आवश्यकता है और इसमें केंद्र सरकार का आचरण भी शामिल हो।’’ गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में रविवार रात लाठियों और लोहे की छड़ों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।  इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 35 लोग घायल हो गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: