त्रिचि, 11 जनवरी , उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सुरक्षाकर्मियों को उस समय अचम्भे में डाल दिया जब वह श्रीरंगम जिले में तेज प्रवाह वाली कावेरी नदी को देखने के लिए कार से उतर गये। श्री नायडू श्रीमद अंदावन आर्ट्स एवं साइंस कॉलेज (स्वायत्त) में 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने और स्नातक करने वाले छात्रों डिग्री प्रदान करने के लिए मंदिरों के शहर श्रीरंगम जा रहे थे। तभी रास्ते में वह कावेरी नदी के सौन्दर्य और विशाल रूप को देखने के लिए कार से उतरे। उप राष्ट्रपति ने एक फोटो ट्वीट किया, “कावेरी नदी की भव्यता और उसकी सुन्दरता को देखने के लिए तिरुचिरापल्ली से श्रीरंगम जाते समय रास्ते में कार से उतरा।” श्री नायड़ू ने कहा,“ कावेरी नदी के पूर्ण प्रवाह को देखकर बहुत खुशी हुई। नदियां मानव सभ्यता की जीवन रेखा है और सभी को नदियों को बचाने और जीवंत रखने का प्रयास करना चाहिए।”
शनिवार, 11 जनवरी 2020

उपराष्ट्रपति ने कावेरी के तेज प्रवाह, सुन्दरता का लिया आनंद
Tags
# देश
Share This
Newer Article
सोना 570 रुपये उछला, चाँदी में 175 रुपये की तेजी
Older Article
‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ के लिये नामांकित हुईं रानी रामपाल
दिल्ली : व्यावसायिकता से विमुख होकर सिनेमा नहीं चल सकता : प्रो. सुधा सिंह
आर्यावर्त डेस्कMar 19, 2025विशेष : महिलाओं के नेतृत्व में विकास
आर्यावर्त डेस्कMar 19, 2025मुंबई : डॉ. आशा गोयल की निर्मम हत्याकांड का अनसुलझा मामला उजागर
आर्यावर्त डेस्कMar 19, 2025
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें