नयी दिल्ली, 11 जनवरी, कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय नागरिकों के साथ पाकिस्तानी सेना के बहशीपन पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए शनिवार को कहा कि इसका ‘मुंहतोड़’ जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट कर इस घटना पर सरकार की चुप्पी पर निशाना साधा और कहा कि इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जवाब देना चाहिए। श्री सुरजेवाला ने कहा, “ पाक के बहशीपन पर मोदी सरकार चुप क्यों? पाकिस्तानी सैनिक एक पोर्टर का सिर काट ले गए, दो शहीद, और प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री मौन है! मीडिया के साथी भी चुप हैं! क्या शहादतों की खबरें सरकारें देखकर चलाई जाती हैं? पाक की कायराना हरकतों पर मुंहतोड़ जवाब कब? 1 के बदले 10 सर कब?” उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक समापत्र पत्र की संबंधित खबर भी साझा की है।
शनिवार, 11 जनवरी 2020

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के बहशीपन पर सरकार चुप क्यों : सुरजेवाला
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
Newer Article
संसद कहे तो सेना पीओके में कार्रवाई के लिए तैयार : सेना प्रमुख
Older Article
जमशेदपुर : नगर निकाय में क्रियान्वित योजनाओं एवं राजस्व वसूली की समीक्षा हेतु बैठक
आलेख : अब बारी ‘महाकुंभ’ के सियासी ‘डुबकी’...की!
आर्यावर्त डेस्कMar 05, 2025विशेष : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री : चुनौतियों का सफर
आर्यावर्त डेस्कFeb 24, 2025आलेख : क्या अब विपक्षी एकता कायम रहेगी?
आर्यावर्त डेस्कFeb 18, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें