जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) घाटशिला प्रखंड मुख्यालय से आज प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास एवं अंचलाधिकारी रिंकू कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी 2020 तक मनाया जाना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा" का संदेश देते हुए कहा गया कि जीवन अनमोल है अत: सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें। एलईडी वाहन के माध्यम से पूरे घाटशिला प्रखंड के लोगों को यातायात नियमों से अवगत कराया जाएगा। अंचलाधिकारी रिंकू कुमार द्वारा भी सभी लोगों से अनुरोध किया गया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों से अवगत करायें । इस अवसर पर प्रखंड के प्रबुद्ध नागरिक, प्रखंड कर्मी तथा अन्य उपस्थित थे।
शनिवार, 11 जनवरी 2020

जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
Newer Article
जमशेदपुर : एलईडी वाहन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जाएगा जागरूक
Older Article
मधुबनी : राजद विधायक ने CAA के खिलाफ धरना दिया
जमशेदपुर : रोटरी दिवस पर रैली निकाल लिया जन सेवा का संकल्प
आर्यावर्त डेस्कFeb 24, 2025जमशेदपुर : रोटरी ग्रीन का स्वावलंबन केंद्र आत्मनिर्भरता का परिचायक : विपिन चाचन
आर्यावर्त डेस्कFeb 22, 2025जमशेदपुर : महिलाएं पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रही हैं : राज्यपाल
आर्यावर्त डेस्कFeb 04, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें