शारापोवा को आस्ट्रेलिया ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 जनवरी 2020

शारापोवा को आस्ट्रेलिया ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड

sharapova-wild-card-entry-in-australian-open
मेलबर्न, आठ जनवरी, पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता मारिया शारापोवा को बुधवार को आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट का वाइल्ड कार्ड दिया गया। शारापोवा 2019 में चोटों से परेशान रहने के बाद अपना करियर पटरी पर लाने की कोशिशों में जुटी हैं। आस्ट्रेलिया ओपन 2008 की विजेता शारापोवा विश्व रैंकिंग में 147वें पायदान पर खिसक गई हैं और इस हफ्ते उन्हें ब्रिसबेन इंटरनेशल के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। रूस की यह खिलाड़ी हालांकि महिला टेनिस में अब भी बड़ा नाम है और एक बार फिर मेलबर्न पार्क में खेलती दिखेंगी क्योंकि टूर्नामेंट की वेबसाइट पर उन्हें वाइल्ड कार्ड देने की घोषणा की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: