चालू वित्त वर्ष में विकास दर पाँच प्रतिशत रहने का अनुमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

चालू वित्त वर्ष में विकास दर पाँच प्रतिशत रहने का अनुमान

this-year-gdp-will-be-5
नयी दिल्ली, 07 जनवरी, अर्थव्यवस्था में जारी सुस्ती के बीच सरकार ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पाँच प्रतिशत बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसकी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी का पहला अग्रिम अनुुमान जारी किया जिसमें वास्तविक जीडीपी के पाँच प्रतिशत की गति से बढ़ने की संभावना जतायी गयी है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2011-12 के स्थिर मूल्य पर वर्ष 2019-20 में जीडीपी 147.79 लाख करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान है जबकि वर्ष 2018-19 में यह 140.78 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसके आधार पर चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी में पाँच प्रतिशत की बढोतरी की उम्मीद है जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह दर 6.8 प्रतिशत रही थी।  

कोई टिप्पणी नहीं: