नाइजीरिया में बोको हरम के हमले में 30 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 फ़रवरी 2020

नाइजीरिया में बोको हरम के हमले में 30 लोगों की मौत

30-people-dead-boko-haram-attack
अबुजा 16 फरवरी, नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कात्सिना में बोको हराम के आतंकवादियों द्वारा दो गांवों को निशाना बना कर किये गए हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमले आतंकवादी संगठन बोको हराम द्वारा शुक्रवार शाम को किये गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मारे गए लोगों में अधिकतर वृद्ध और बच्चे शामिल है। पंच डेली अखबार के अनुसार दोनों गावों में फिलहाल पुलिस और सेना को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि बोको हराम एक आतंकवादी संगठन है। बोको हराम नाइजीरिया में रोजाना कही न कही अपने गतिविधियों को अंजाम देता है। इससे पहले इस माह की शुरुआत में बोको हराम के आतंकवादियों ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो के एक गांव को निशाना बना कर किये हमले में कम से कम 30 लोगों की हत्या कर दी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: