मधुबनी : दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

मधुबनी : दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन।

football-madhubani
मधुबनी (अनुराग कुमार) मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय लदनियां के मैदान में लदनियां यूथ फुटबॉल क्लब के द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसका उद्धघाटन प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, थाना प्रभारी मनोज कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण साफी, टूर्नामेंट अध्यक्ष सरोज यादव, सचिव महेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से फिता काटकर खिलाड़ियों का हौसला बढाया।प्रथम दिन का खेल भारतीय टीम आसनसोल बनाम नेपाल के झापा टीम के बीच खेला गया।जिसमे नेपाल की टीम झापा ने 3गोल से मैच जीत कर फाइनल में स्थान कायम किया।इस मौके पर टूर्नामेंट सदस्य बबलू दास,राघव यादव,उमेश साह, तहसीन अख्तर,बुद्धा कुमार समेत दर्जनों बुद्धिजीवी ग्रामीण देखने वाले दर्शकों की भीड़ शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: