जमशेदपुर : विधिक सेवा-सह-प्रदर्शनी एवं परिसंपत्ति वितरण मेला आयोजन हेतु बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

जमशेदपुर : विधिक सेवा-सह-प्रदर्शनी एवं परिसंपत्ति वितरण मेला आयोजन हेतु बैठक

meeting-for-law-service
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी 23 फरवरी को धालभूम क्लब में जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले विधिक सेवा सह प्रदर्शनी एवं परिसंपति वितरण मेला के सफल आयोजन हेतु बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधिक सेवा सह प्रदर्शनी एवं परिसंपति वितरण में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा जिसमें श्रम विभाग, समाज कल्याण, कल्याण विभाग, कृषि, मत्स्य, आपूर्ति विभाग, जेसएलपीएस, सामाजिक सुरक्षा, डीआरडीए, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, तीनों नगर निकाय, यूआईडी, जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाया जाएगा। आगामी 23 फरवरी को जिला स्तरीय आयोजन धालभूम क्लब में किया जाएगा जबकि सभी प्रखंड मुख्यालय में भी विधिक सेवा सह प्रदर्शनी एवं परिसंपति वितरण मेला का आयोजन किया जाएगा केवल गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड को छोड़कर। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, अपर उपायुक्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, निदेशक एन ई पी, अपर जिला दंडाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एलडीएम, जिला कल्याण पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: