जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र रथ किया रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 26 फ़रवरी 2020

जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र रथ किया रवाना

mithila-culturel-rath-depart-jamshedpur
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक समाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर के द्वारा सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक समागम बांधने के लिए ललित नारायण मिश्र रथ एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से रवाना किया गया ।ललित रथ को जीरेन जेवियर टोपनो हेड अर्बन सर्विसेज टाटा स्टील के द्वारा  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । यह रथ कोल्हान प्रमंडल मे भ्रमण कर मैथिली भाषा भाषियों के बीच जाग्रति लाने का काम करेगी । ललित रथ के  द्वारा क्षप्रत्येक मिथिला भाषियों के क्षेत्रों में समाजिक जागरुकता अभियान के तहत पहले चरण में दस नंबर बस्ती ,बारीडीह ,सिधगोडा  ,एग्रीको ,  से प्रचार अभियान प्रारंभ किया गया ।  इस ललित रथ अभियान में अध्यक्ष परमा नंद झा , जीवछ झा ,अशोक कुमार झा पंकज , बच्चन झा , अशोक पाठक स्नेही , सुभाष झा ,राजीव कुमार ठाकुर ,सुजीत कुमार मिश्र ,पुरन झा ,बबलू झा , शिशिर कुमार झा , बैजू मिश्र , प्रमोद कुमार झा   ,कोमल कान्त झा ,अमलेश झा , सुधा नंद झा , विजय चंद्र झा ,गोपाल जी चौधरी आदि अन्य कई मैथिल गण मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: