मधुबनी : जिला क्रिकेट लीग में नरायणपट्टी जीता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

मधुबनी : जिला क्रिकेट लीग में नरायणपट्टी जीता

narayanpatti-wonमधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का बारहवां मैच सद्भावना क्रिकेट क्लब और नरायणपट्टी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें नरायणपट्टी क्रिकेट क्लब सात विकेट से विजयी रही । टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते सद्भावना क्रिकेट क्लब पंडौल ने सभी विकेट खोकर 96रन ( 24•2ओवरों) बनाए । रवीश तिवारी ने21रन , मनीष मिश्रा,13रन राजा पासवान 18रन बनाए । नरायणपट्टी के रामानन्द ने 18रन देकर 3विकेट ओमप्रकाश 25पर 3 विकेट रामबालक 7रन देकर 2विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करते हुए नरायणपट्टी क्रिकेट क्लब ने  3  विकेट खोकर विजयी रन ( 13•5  ) में बनाया । राजकिशोर 42रन नाबाद , दिव्यांशु 7रन नाबाद बनाए ।  मो•दिलशाद 47रन देकर 2विकेट और रवीश तिवारी 39रन पर एक विकेट ।मैच में निर्णायक सुरेन्द्र सिंह और अमरेन्द्र पाण्डेय एवं स्कोरर राधा रमण और अक्षय कुमार थे । आज का मैन ऑफ द मैच नरायणपट्टी के रामानन्द को समाजसेवी चन्द्र शेखर यादव के द्वारा दिया गया  ।इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कन्विनर नवीन गुप्ता ने दिया है । मौके पर रमेश राय ,  नीतीश झा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: