पटना (आर्यावर्त संवाददाता) बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बिहार में अब एक और नए मरीज मिलने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित 24 में मरीज के बारे में यह बतलाया जा रहा है कि वह गया की रहने वाली थी। भारत में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा रहा है। देश में अब तक 1400 से भी अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वही बात करें इस बीमारी से मृत लोगों की तो भारत में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस ने अबतक कुल 200 देशों पर अपना कब्जा जमा रखा है। विश्व भर में कुल7,85,777 लोगों को इस वायरस ने अपना शिकार बना चुकी है। बिहार में कोरोनावायरस से पहली संक्रमित महिला पटना के अनिसाबाद की रहने वाली थी जिसका इलाज पटना एम्स में चल रहा था।इसका कुछ दिन पूर्व ही बिहार की पहली संक्रमित महिला का इलाज कर घर भेजा गया परंतु उसके बाद भी बिहार में इस संक्रमण से संक्रमित लोगों की संख्या में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।बिहार में इस तरह लगातार वृद्धि बिहार सरकार के लिए और बिहार के लोगों के लिए एक खतरे की घंटी है।
बुधवार, 1 अप्रैल 2020

बिहार : 24 हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या
Tags
# बिहार
Share This
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025पटना : महिला सशक्तिकरण की नई पहल: नवाचार और कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें