जमशेदपुर : नगर पुलिस अधीक्षक और अपर जिला दंडाधिकारी का फ्लैग मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

जमशेदपुर : नगर पुलिस अधीक्षक और अपर जिला दंडाधिकारी का फ्लैग मार्च

administration-flag-march
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर राज्य में लॉक डाउन घोषित है। लॉक डाउन के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण एवं लॉक डाउन का अक्षरशः अनुपालन कराने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चंद्र जाट एवं अपर जिला दंडाधिकारी श्री नंदकिशोर लाल के नेतृत्व में आज पुलिस बल द्वार मानगो, आजादनगर, डिमना,कदमा, धातकीडीह क्षेत्र में फ़्लैग मार्च किया गया। पुलिस बल द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि कोई भी नागरिक अनावश्यक घर से बाहर नही निकले। आम नागरिकों से लॉक डाउन का अनुपालन कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

कोई टिप्पणी नहीं: