वाशिंगटन, चार नवंबर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कई राज्यों में चल रही मतगणना के बीच दावा किया कि अमेरिकी जनता के साथ 'बड़ी धोखाधड़ी' की जा रही है और वह इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाएंगे। राष्ट्रपति ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का कोई हवाला दिये बिना कहा, 'अचानक सब कुछ रुक गया। यह अमेरिकी जनता के साथ धोखाधड़ी है। यह देश के शर्म की बात है। हम यह चुनाव जीत रहे थे। सच कहूं तो हम यह चुनाव जीत चुके थे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। बाइडेन 225 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत दर्ज कर चुके हैं जबकि ट्रंप को 213 सीटों पर जीत हासिल हुई है। विजेता को कुल 538 में से कम से कम 279 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लकिन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन से है। ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में अपने भाषण में कहा, 'करोड़ों लोगों ने हमें वोट दिया है।'उन्होंने दावा किया, 'बेहद निराश लोगों का एक समूह दूसरे समूह के लोगों को हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है। हम बड़े जश्न की तैयारी में थे। हम जीत रहे थे। लेकिन अचानक सब बदल दिया गया।' ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि मतदान रोका जाए। उन्होंने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय जाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा, 'सच कहूं तो हम चुनाव जीत चुके थे।'
गुरुवार, 5 नवंबर 2020

ट्रंप ने किया 'बड़ी धोखाधड़ी' का दावा, कहा- उच्चतम न्यायालय जाउंगा
Tags
# विदेश
Share This
Newer Article
हम हर मैच में कभी हार मत मानो के रवैये के साथ उतरे : वार्नर
Older Article
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में दिया धरना
विचार : क्या सरकारें बीजिंग+30 बैठक में जेंडर समानता पर ठोस कदम उठायेंगी?
आर्यावर्त डेस्कMar 16, 2025आलेख : अमेरिका की खनिजों को लेकर साम्राज्यवादी सोच
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025आलेख : ट्रंप टैरिफ से भारतीय निर्यातकों में हड़कंप
आर्यावर्त डेस्कMar 08, 2025
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें