दक्षिण कोंटाई 21 मार्च, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओर से लाये गये बदमाशों ने किसी को भी भाजपा को वोट डालने के लिए डराया-धमकाया तो इसके काफी बूरे नतीजे होंगे। सुश्री बनर्जी ने पूर्वी मिदनापुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,“गद्दारों ने पैसों के दम पर गुड़ों को काम पर रखा है। वह गुंडों का इस्तेमाल करके मतदान वाले दिन आपको परेशान करेंगे, लेकिन उनसे डरना मत और निर्भीक होकर तृणमूल कांग्रेस को वोट दें। यह गद्दारों को परास्त करने का समय है। ” तृणमूल के कट्टर प्रतिद्वंद्वी तथा नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी पर हमला करते उन्होंने कहा कि उन्होंने भी ऐसी अफवाहें सुनी है कि अधिकारी परिवार ने 5,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य बनाया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद वह इसकी जांच करवाएंगी।
रविवार, 21 मार्च 2021

भाजपा वोट के लिए किसी को ना डरायें: ममता बनर्जी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
Newer Article
बिहार : कई डॉक्टर और अधीक्षक आदेश के बाद भी रविवार को छुट्टी पर
Older Article
मोदी को नहीं है असम के लोगों के प्रति सहानुभूति : प्रियंका गाँधी
आलेख : अब बारी ‘महाकुंभ’ के सियासी ‘डुबकी’...की!
आर्यावर्त डेस्कMar 05, 2025विशेष : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री : चुनौतियों का सफर
आर्यावर्त डेस्कFeb 24, 2025आलेख : क्या अब विपक्षी एकता कायम रहेगी?
आर्यावर्त डेस्कFeb 18, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें