पटना : बिहार वासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। राज्य में के बेगूसराय में बहुत जल्द पांच करोड़ की लागत से फैक्ट्री लगने वाली है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इसकी पुष्टि की है। शाहनवाज ने बताया कि पेप्सी एंड कोको का पहला निवेश आया है। इसके लिए पचपन एकड़ जमीन दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग लगने से 400 लोगों को कंपनी के अंदर रोजगार मिलेगी। साथ ही अन्य कामों के लिए भी करीब 1.5 लोगों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अपना पहला निवेश अपने क्षेत्र में न लगवा कर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के क्षेत्र में लगा रहे हैं। शाहनवाज ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बिहार में बहुत जल्द एक हजार करोड़ का निवेश आये। इस पर काम भी किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार पहला राज्य होगा जो इथेनॉल की पॉलिसी लायेगा। उद्योग विभाग ने कैबिनेट में यह प्रस्ताव भेज दिया है। बहुत जल्द इस प्रस्ताव की मंजूरी मिलेगी।
सोमवार, 15 मार्च 2021
बिहार : बेगूसराय में 5 करोड़ की लागत से लगेगी पेप्सी एंड कोको की फैक्ट्री
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें