मुंबई, 25 मार्च, भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और बबली गर्ल ऋतु सिंह की जोड़ी फिल्म आर्मी में नजर आयेगी। निरहुआ और ऋतु सिंह की जोड़ी वाली फिल्म आर्मी की शूटिंग शुरू हो गयी है। फिल्म को लेकर ऋतु सिंह को काफी उम्मीदें भी हैं। इस फिल्म को सुजीत कुमार सिंह निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 'आर्मी' को लेकर ऋतु सिंह ने बताया कि यह फिल्म देश की सीमाओं पर दिन रात एक करके हमारी रक्षा में तैनात सिपाही की कहानी पर आधारित है। यूं तो सेना पर आधारित कई फ़िल्में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पहले भी बन चुकी है, लेकिन यह उन सब में बेहद अलग है। हमारी फिल्म देश भक्ति का सन्देश तो देगी ही, साथ ही उन भटके लोगों को राह दिखाने का काम करेगी, जो आज जाने-अनजाने में अपने देश की एकता को कमजोर कर रहे हैं। ऋतु सिंह ने कहा कि यदि हमारी फिल्म 'आर्मी' के लिए एक लाइन कहूँ तो जब आप इस फिल्म को थियेटर में देखेंगे, तक हमारे सैनिकों से आपका प्यार और भी गहरा हो जायेगा। मेरी बेहद ख्वाहिश थी कि मैं निरहुआ जी के साथ काम करूं।आज मुझे ये मौका भी मिल गया है। उम्मीद है हमारी केमेस्ट्री सबों को पसंद आएगी। निरहुआ एक बेहद सुलझे और अच्छे इंसान है, तो उनके साथ फिल्म में काम करके मजा आना वाला है।
गुरुवार, 25 मार्च 2021

निरहुआ के साथ फिल्म 'आर्मी' में नजर आयेंगी ऋतु सिंह
Tags
# बिहार
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
Newer Article
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक में कोई कठोर प्रावधान नहीं
Older Article
शेयर बाजार धराशाई, , निवेशकों का करोड़ो का नुकसान
मुंबई : कैंसर सर्वाइवर रोजलिन खान ने फिटनेस को अपनी ताकत बनाकर दिल जीता
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मुंबई : श्रिया पिलगांवकर की अगली भूमिका आपको चौंका देगी
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मुंबई : बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म 'शांतिनिकेतन' के प्रदर्शन से उत्साहित हैं नंदा यादव
आर्यावर्त डेस्कMar 10, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें