बेतिया। जिलान्तर्गत सरकारी/निजी अस्पतालों/सृजित कोविड आइसोलेशन सेंटर/कोविड केयर सेंटरों में निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु जिलास्तरीय समिति का गठन हुआ। पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा जिले के सरकारी/निजी अस्पतालों/सृजित कोविड आइसोलेशन सेंटर/कोविड केयर सेंटरों में निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए जिलास्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिलास्तरीय समिति कोविड संक्रमित मरीजों के समुचित प्रबंधन एवं चिकित्सीय व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए समन्वय स्थापित कर ऑक्सीजन आपूर्ति के अनुश्रवण, समीक्षा करेगी। जिलास्तरीय समिति के अध्यक्ष के रूप में श्री रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, उप विकास आयुक्त, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया को नामित किया गया है। साथ ही श्री अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं श्री मदन कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बगहा को सदस्य नामित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त जिलास्तरीय समिति को निर्देश दिया गया है कि जिला अंतर्गत अवस्थित अस्पतालों एवं ऑक्सीजन सप्लायरों से समन्वय स्थापित कर सरकारी/निजी अस्पतालों/सृजित कोविड आइसोलेशन सेंटर/कोविड केयर सेंटरों में निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

बेतिया : अस्पतालों एवं ऑक्सीजन सप्लायरों द्वाराऑक्सीजन आपूर्ति कराएंगे सुनिश्चित
Tags
# बिहार
Share This
Newer Article
जलवायु परिवर्तन से बचना है तो मूल की ओर लौटना ही होगा : मोदी
Older Article
बिहार : टीकाकरण को लेकर क्या है प्लान : तेजस्वी
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025पटना : महिला सशक्तिकरण की नई पहल: नवाचार और कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें