न्यूयॉर्क, चार अप्रैल, हैकरों की एक वेबसाइट पर 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर (उपयोगकर्ताओं) के डेटा की जानकारी उपलब्ध है। यह सूचना कई साल पुरानी प्रतीत होती है, लेकिन यह फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया साइट द्वारा एकत्र की जाने वाली विस्तृत जानकारी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। डेटा उपलब्ध होने की जानकारी ‘बिजनेस इनसाइडर’ वेबसाइट ने दी। इस वेबसाइट के अनुसार, 106 देशों के लोगों के फोन नंबर, फेसबुक आईडी, पूरे नाम, स्थान, जन्मतिथि और ईमेल पते ऑनलाइन उपलब्ध है। लोगों की जानकारी की सुरक्षा को लेकर फेसबुक पर कई साल से सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडिया कंपनी ने 2018 में फोन नंबर के जरिए यूजर के खातों को खोजने की सुविधा इस खुलासे के बाद बंद कर दी थी कि राजनीतिक कंपनी ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ ने आठ करोड़ 70 लाख फेसबुक यूजर की जानकारी उनकी जानकारी या सहमति के बिना प्राप्त कर ली। यूक्रेन के एक सुरक्षा अनुंसधानकर्ता ने दिसंबर 2019 में बताया था कि 26 करोड़ 70 लाख फेसबुक यूजर की जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है। अभी यह अस्पष्ट है कि ‘बिजनेस इनसाइडर’ ने जिस डेटा के उपलब्ध होने की जानकारी दी है, वह दिसंबर 2019 में मिले डेटा से संबंधित है या नहीं। फेसबुक ने एक बयान में कहा, ‘‘यह पुराना डेटा है, जिसकी जानकारी 2019 में दी गई थी। हमने इस समस्या को अगस्त 2019 में ही दूर कर दिया था।’’
रविवार, 4 अप्रैल 2021

50 करोड़ से अधिक फेसबुक डेटा हैकरों की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध
Tags
# विदेश
Share This
Newer Article
हाफिज सईद के पांच सहयोगियों को नौ-नौ साल की कैद
Older Article
हल्की मशीन गन से लैस थे नक्सली, सुरक्षा बलों के हथियार लूटे
आलेख : अमेरिका की खनिजों को लेकर साम्राज्यवादी सोच
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025आलेख : ट्रंप टैरिफ से भारतीय निर्यातकों में हड़कंप
आर्यावर्त डेस्कMar 08, 2025विचार : दुनिया के हीरो बनते वालोडियर जेलेंस्की
आर्यावर्त डेस्कMar 07, 2025
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें