पटना, बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मो0 सोएब ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज करोना महामारी के साथ बिहार बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है, ऐसे हालात में कांग्रेस सेवादल की भागीदारी जनसेवा में महत्वपूर्ण हो गयी है। उन्होंने कांग्रेस सेवादल के साथियों से अपील किया कि वे इस त्रासदी की घड़ी में बिहार की जनता की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कांग्रेस पार्टी बिहार की जनता के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। डा0 झा ने कहा कि बाढ़ एवं विपदा की इस घड़ी एवं करोना महामारी काल में भी सेवादल के स्वंय सेवकगण दिन-रात असहाय एवं लाचार लोगों की मदद के लिये तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूँ कि प्रदेश कांग्रेस आपको हर संभव राहत सामग्री मुहैया करायेगी। बैठक में कांग्रेस सेवादल के बिहार प्रभारी चन्द्रपाल गौतम, आसाम प्रभारी अजय कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, महामंत्री बिपिन झा, रिपुदहन शर्मा, ई0 राजेश कुमार, अनामिका शर्मा, रूची सिंह, राज किशोर सिंह, रूबी सिंह, सुभाष प्रसाद सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस सेवादल के स्वंय सेवक मौजूद थे।
शनिवार, 26 जून 2021
बिहार : एक रात-एक गांव से सेवादल का होगा विस्तार
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें