मेदिनीनगर, 27 अक्तूबर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार की जननी है जिसे अराजक गठबंधन और समझौते पसंद हैं। मरांडी ने आज शाम मेदिनीनगर में प्रबुद्ध और कारोबारी लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हेमंत सोरेन की सरकार वह सरकार है जो बालू, शराब और भूमि के जरिए सामाजिक, आर्थिक और प्राशासनिक माहौल को बिगाड़ने का काम करती है ताकि राजनीतिक तिकड़म के जरिए सत्ता बरकरार रखी जा सके।’’ मरांडी ने आरोप लगाया कि आज कई निगमों, बोर्ड आदि के प्रमुख पद इसलिए खाली हैं ताकि उसमें सौदेबाजी हो सके और सार्वजनिक संपत्ति का दोहन किया जा सके। इससे पूर्व मरांडी ने स्थानीय शिवाजी मैदान में पलामू जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, ‘‘मौजूदा दौर में सत्ता के स्थायित्व की गारंटी भाजपा ही दे सकती है।’’
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

हेमंत सरकार भ्रष्टाचार की जननी है : बाबू लाल मरांडी
Tags
# झारखण्ड
Share This
Newer Article
अदालत ने दी 349.25 किलोग्राम गांजा रखने के आरोपी को जमानत
Older Article
उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 242 दिनों में सबसे कम
जमशेदपुर : रोटरी दिवस पर रैली निकाल लिया जन सेवा का संकल्प
आर्यावर्त डेस्कFeb 24, 2025जमशेदपुर : रोटरी ग्रीन का स्वावलंबन केंद्र आत्मनिर्भरता का परिचायक : विपिन चाचन
आर्यावर्त डेस्कFeb 22, 2025जमशेदपुर : महिलाएं पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रही हैं : राज्यपाल
आर्यावर्त डेस्कFeb 04, 2025
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें