मुंबई, 17 नवंबर, मुंबई की एक अदालत ने पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में बुधवार को उन्हें ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एसबी भजपले ने अपराध शाखा द्वारा दायर एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया, जिसमें सिंह को भगोड़ा घोषित करने का निर्देश देने की अपील की गयी थी। अपराध शाखा ने सिंह के अपने घर अथवा किसी भी ज्ञात ठिकाने पर नहीं पाये जाने और अपने खिलाफ जारी कई समन में से किसी का जवाब नहीं देने के बाद यह अपील की थी। इससे पहले, मुंबई और ठाणे की अदालतों ने सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी के गैर-जमानती वारंट जारी किये थे। वह वर्तमान में महाराष्ट्र होम गार्ड्स के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
बुधवार, 17 नवंबर 2021

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ‘भगोड़ा’ घोषित
Tags
# देश
Share This
दिल्ली : हिन्दू कालेज में आंबेडकर का योगदान विषय पर संगोष्ठी
आर्यावर्त डेस्कApr 11, 2025वाराणसी : ’काशी आना मेरा सौभाग्य...’ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
आर्यावर्त डेस्कApr 10, 2025मुंबई : नीलिमा शर्मा को मल्लिका अरोड़ा ने नारीफर्स्ट ब्यूटी पेजेंट विजेता के रूप में किया क्राउन
आर्यावर्त डेस्कApr 10, 2025
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें