देहरादून, 29 नवंबर, शहर के एक अनाथालय में रहने वाले एक किशोर ने वहीं रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई है। देहरादून की नगर पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने बताया कि घटना शहर के तिलक मार्ग स्थित बाल वनिता आश्रम की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता करीब पांच माह की गर्भवती है। हालांकि, उसकी मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला सामने तब आया जब पीड़िता बीमार हुई और उसने इस बारे में अनाथालय प्रशासन को बताया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और दोनों की उम्र 17 साल है। डोभाल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी जांच शुरू कर दी गयी है।
सोमवार, 29 नवंबर 2021

दून में अनाथालय में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
Tags
# अपराध
# उत्तराखंड
Share This
Newer Article
हरजिंदर सिंह धामी एसजीपीसी के नए अध्यक्ष बने
Older Article
पृथक मिथिला राज निर्माण के लिए जंतर मंतर पर विशाल धरना
आलेख : गांव में विकास के लिए सड़क जरूरी है
आर्यावर्त डेस्कFeb 05, 2025आलेख : कब मिलेगी ग्रामीण किशोरियों के डिजिटल सपनों को उड़ान?
आर्यावर्त डेस्कNov 28, 2024आलेख : आत्मनिर्भरता की ओर किशोरियों का पहला कदम
आर्यावर्त डेस्कOct 25, 2024
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें