मुंबई, 30 दिसंबर, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,671 नये मामले सामने आए जो पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के नये मामलों में 46.25 प्रतिशत की वृद्धि है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई में इस साल पांच मई के बाद संक्रमण के इतने अधिक नये मामले सामने आए हैं। हालांकि, बीते 24 घंटे के दौरान मुंबई में इस महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इससे पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को 2,510 जबकि मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,377 नये मामले सामने आए थे। पांच मई को मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,879 नये मामले सामने आए थे। मुंबई में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11,360 हो गयी है। बीते 24 घंटे के दौरान 371 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी।
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

मुंबई में कोविड-19 के 3,671 नये मामले
Tags
# देश
Share This
Newer Article
एपस्टीन यौन शोषण मामले में गिलैन मैक्सवेल दोषी करार
Older Article
दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत रेडइंक पुरस्कार से नवाजा गया
दिल्ली : 'चंदा बेड़नी’ के मंचन के साथ 20वें मेटा फेस्टिवल की शानदार शुरुआत
आर्यावर्त डेस्कMar 16, 2025मुंबई : सलमान खान की बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने शुरू किए गरीबों के लिए नेत्र शिविर
आर्यावर्त डेस्कMar 16, 2025दिल्ली : यूट्यूब चैनल के नाम पर फ़र्ज़ी पत्रकारों का अवैध वसूली सिंडिकेट , पत्रकारों की साख दांव पर
आर्यावर्त डेस्कMar 16, 2025
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें